उत्तराखंड में यहां कार में मिला ठेकेदार का शव क्षेत्र में फैली सनसनी।

न्यूज 13 प्रतिनिधि टिहरी गढ़वाल

टिहरी/ उत्तराखंड के टिहरी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां नई टिहरी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक शव के मिलने से हड़कंप मच गया। शुक्रवार सुबह नई टिहरी 9 बी के समीप कार में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कबजे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें 👉 भीमताल में पति के साथ होटल में रुकी महिला के कमरे में घूसे 3 लोग होटल मालिक सहित अन्य पर मुकदमा दर्ज।

मृतक की पहचान ठेकेदार मुकेश भंडारी के रूप में हुई। कार में शव को देख तुरंत ही पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई। पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी तुरंत मौके पर पहुंची। घटनास्थल से सभी सबूतों को एकत्रित कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।
इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

यह भी पढ़ें 👉 वन क्षेत्राधिकारीयो के लिए जंगलों की गस्त करने के लिए खरीदी गई गाड़ियों में मौज कर रहे हैं वन विभाग के बड़े अधिकारी, वन मंत्री ने दिए जांच के आदेश।

तो वहीं स्थानिय लोगों का कहना है कि घटनास्थल पर कार के आसपास अजीब स्थिति थी। इलाके में काफी लंबे समय से अंधेरा होने की वजह से ये घटना और भी ज्यादा रहस्यमय लग रही है। पुलिस का कहना है कि अभी ये साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता है कि ये हत्या है या फिर दुर्घटना। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *