NEWS 13 प्रतिनिधि देहरादून:-
देहरादून/ मंत्री हरक सिंह रावत का बड़ा ऐलान 2022 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे पुष्कर सिंह धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे के कांग्रेस में शामिल होने के बाद से ही उत्तराखंड की राजनीति में घमासान मचा हुआ है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी साल 2016 में कांग्रेस छोड़ भाजपा में भाजपा के हुए बागी नेताओं से अब लगातार संवाद स्थापित कर रही है। ताकि बागीयो के मन को टटोला जा सके। इसी क्रम में आज कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के बीच लगभग 1 घंटे तक बंद कमरे में बातचीत हुई। यह बातचीत पूर्ण रूप से राजनीतिक ही थी और अटकले लगाई जा रही है की यशपाल आर्य के बीजेपी छोड़ने के बाद जो चर्चाए हो रहीं थीं कि हरक सिंह रावत भी घर वापसी कर सकते हैं। इन्हीं चर्चाओं को लेकर मदन कौशिक ने हरक सिंह रावत से बातचीत की है। दोनों नेताओं के इस बातचीत के दौरान क्या चर्चाएं हुई यह सार्वजनिक नहीं किया गया लेकिन मदन कौशिक से मुलाकात के बाद हरक सिंह रावत ने साफ शब्दों में यह कह दिया कि वह लगातार मदन कौशिक से मिलते रहते हैं और यह मुलाकात राजनीति थी।
यह भी पढ़े 👉 : ना गुरु को धोखा दूंगा ना राहुल गांधी को, सैनिक का बेटा हूं-हरीश धामी।
मंत्री हरक सिंह रावत ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि वो 2022 विधानसभा चुनाव न लड़ने की इच्छा जाहिर की है। हालांकि उन्होंने कहा कि वो 20 साल से सदन में लोगों की आवाज को बुलंद करते आ रहे है। परन्तु अब वो विधानसभा चुनाव नही लड़ना चाहते हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को भी दी है। इसको हरक सिंह रावत का एक तरह से चुनावी स्टंट माना जा रहा है क्योंकि पहले भी चर्चाएं हो चुकी हैं कि हरक सिंह रावत चुनाव ना लड़कर अपनी बहू को चुनाव लड़ना चाहते हैं। ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले ही हरक सिंह रावत का यह बयान बहुत प्रश्न खड़े कर रहा है। क्या वास्तव में आगामी विधानसभा चुनाव हरक सिंह रावत लड़ेंगे या नहीं यह भविष्य के गर्भ में है लेकिन फिलहाल यह तय है कि हरक सिंह रावत ने इस बात को स्पष्ट करना शुरू कर दिया है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव नही लड़ेंगे।
यह भी पढ़े 👉 : धामी सरकार ने टैक्सी ड्राइवर, व वाहन स्वामियों को दी बड़ी राहत।