सोमेश्वर, नदी में डुबकर 20 वर्षीय युवक की हुई मौत शव कब्जे में लेकर पुलिस जुटी आवश्यक कार्रवाई में।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

अल्मोड़ा/ सोमेश्वर के निकटवर्ती मनान में एक युवक नदी में डूब गया। नदी से निकालकर युवक को प्राइवेट वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक धौलछीना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला था।

यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड डूबा 94 हजार करोड़ से अधिक के कर्ज में मार्च 2027 तक एक लाख करोड़ से भी पार होने के आसार।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक युवक नदी में नहाने के लिए उतरा था इसी बीच वह गहरे पानी में डूब गया। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद युवक को नदी से बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड मशीनों के लिए तरस रहे हैं उत्तराखंड के सरकारी अस्पताल धाकड़ धामी के ही विधायक दिखा रहे हैं धामी को आईना।

इसके बाद युवक को तत्काल निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गोकुल नेगी पुत्र हेम सिंह उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी ग्राम उटिया थाना धौलछीना के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉भराड़ीसैंण में युकेडी का उग्र प्रदर्शन, प्रर्दशनकारियों ने तोड़ डाले तीन बैरियर युवा नेता आशीष नेगी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता किए गए गिरफ्तार।

घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *