NEWS 13 प्रतिनिधि गणेश जोशी, चौखुटिया:-
चौखुटिया/ उत्तराखंड क्रांति दल की पहाड़ी स्वाभिमान यात्रा के दूसरा चरण चलो गांव की ओर की शुरुआत विकासखंड के गोदी तिराहे से की गई। पहले दिन पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी के नेतृत्व में गोदी, आमस्यारी कोट्यूडा, टेडागांव ग्राम पंचायतों में घर घर जाकर जनता से उक्रांद के पक्ष में खड़े होने के साथ एक वोट व एक नोट देने की अपील भी की गई। विभिन्न स्थानों पर हुई नुक्कड़ सभाओं में वक्ताओं ने उक्रांद को राज्य का असली ध्वज वाहक बताते हुए जनता से भू-कानून, राज्य की स्थाई राजधानी, पलायन सहित क्षेत्रीय मुद्दों पर पार्टी के साथ खड़े होने का आह्वान किया। पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने राष्ट्रीय पार्टियों पर बारी-बारी से प्रदेश की जनता को ठगने का आरोप लगाया कहा कि राज्य बनने के 20 वर्षों बाद भी स्थाई राजधानी का नहीं बनना दुर्भाग्यपूर्ण है।
कहा सख्त भू कानून नहीं होने से राज्य की बेशकीमती जमीन सरकारों की शह पर कौडियों के भाव बेची जा रही है उन्होंने उक्रांद को राज्य का असली ध्वजवाहक बताते हुए कहा कि राज्य बनाया था जिसे सजाने संवारने का काम भी उक्रांद करेगा, आवश्यकता है कि जनता एक बार एकजुट होकर उक्रांद के पक्ष में खड़े हो, साथ ही धन बल की राजनीति से हटकर वोट के साथ पार्टी फंड में एक रूपया दान देने की अपील भी की। चलो गांव की ओर यात्रा में पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी के अलावा केंद्रीय महामंत्री बलवंत सिंह नेगी, रानीखेत जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी, मनोज तडियाल, राम बहादुर, आनंद किरोला, नरेंद्र मेहरा रहे।