न्यूज 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा
एसएसपी अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाने का सिलसिला लगातार जारी
पिकअप में कबाड़ का सामन बताकर गांजा लेजा रहें 03 शातिर तस्करों को थाना सल्ट व SOG पुलिस ने किया गिरफ्तार।
लगभग 4.5 लाख से अधिक का 18.350 KG गांजा बरामद
अल्मोड़ा/ चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर होकर नशे के विरुद्ध कड़े एक्शन लिये जाने हेतु सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र सघन चैकिंग कर अवैध रूप से गाँजा/चरस व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।
यह भी पढ़ें 👉 इस बार ऑनलाइन पंजीकरण के लिए चुकाना होगा शुल्क, 19 अप्रैल से यात्रा शुर।
दिनांक 16.02.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में व सीओ रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह व उ0नि0 सुनील धानिक प्रभारी एसओजी अल्मोड़ा के नेतृत्व में थाना सल्ट व एसओजी पुलिस टीम द्वारा संयुक्त चेकिंग के दौरान राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के पास एक कबाड़ से भरी पिकअप वाहन सं0- UK19-CA-0992 को चेक करने पर सवार 03 युवकों के कब्जे से 18.350 KG गांजा बरामद किया गया। तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में मु0अ0स0-06/2026 धारा-8/20/60 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। पिकअप को सीज किया गया।