रुद्रप्रयाग, इस वक्त न जाए मंदाकिनी के किनारे नदी का बढ़ेगा जलस्तर।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग/ सिंगोली-भटवारी जल विद्युत परियोजना के कुंड बैराज से रविवार 8 फरवरी 2026 को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक सभी रेडियल गेटों से पानी छोड़ा जाएगा। परियोजना प्रबंधन के मुताबिक यह कार्य बैराज में स्थापित रेडियल गेटों के रखरखाव (मेंटेनेंस) और सिल्ट फ्लशिंग के उद्देश्य से किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉खटीमा में हुई मौतों के बाद नैनीताल जिले के आबकारी विभाग की खुली नींद जिले में शराब की दुकानों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी सैंपल लेकर की जांच शुरू।

पानी छोड़े जाने के दौरान मंदाकिनी नदी का जलस्तर और प्रवाह सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। जिसे देखते हुए परियोजना प्रबंधन ने नदी के आसपास रहने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। लोगों को हिदायत दी गई है कि वे स्वयं या अपने मवेशियों को इस अवधि में नदी की ओर न भेजें।

यह भी पढ़ें 👉देखिए महेंद्र भट्ट, सांसद (राज्यसभा), प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा उत्तराखंड से न्यूज़ 13 की ख़ास बातचीत।

इसके अलावा नदी क्षेत्र में खनन कार्य कर रही संस्थाओं एवं व्यक्तियों से भी अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित समयावधि में अपनी मशीनों एवं पशुओं को नदी क्षेत्र से दूर रखें ताकि किसी भी प्रकार की जन-धन हानि से बचा जा सके। परियोजना प्रबंधन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सुरक्षा की दृष्टि से जारी इस सूचना का गंभीरता से पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *