रानीखेत विधायक के कार्यक्रम चल रहें हैं 4 साल बेमिसाल और रानीखेत के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए बेहाल।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

रानीखेत/ नगर के कुमपुर लालकुर्ती क्षेत्र में पिछले दस दिनों से पानी की सप्लाई बाधित होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। परेशान नागरिकों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट से क्षेत्र में पानी की सुविधा बहाल करने की गुहार लगायी है। संयुक्त मजिस्ट्रेट को लगभग 70 लोगों के हस्ताक्षर युक्त पत्र सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें 👉सुबह-सुबह नैनीताल के गेठिया में हुआ बड़ा हादसा यात्रियों से भरी बस पल्टी सड़क एक व्यक्ति की हुई मौत कई घायल।

 ज्ञापन में कहा गया है कि कुमपुर क्षेत्र में लगभग 100 परिवार निवास करते हैं। विगत दिनों से क्षेत्र में पानी की आपूर्ति बाधित है लेकिन इस संबंध में छावनी परिषद रानीखेत द्वारा कोई सूचना नहीं दी गई कि जल आपूर्ति किस कारणवश ठप है तथा कब तक आपूर्ति सुचारु होगी।

यह भी पढ़ें 👉उप चुनाव जीत कर तीसरी बार केदारनाथ विधानसभा से विधायक बनी आशा नौटियाल ने गिनाए एक साल में किए विकास कार्य, न्यूज़ 13 से की ख़ास बातचीत।

 क्षेत्र वासियों ने कहा कि छावनी परिषद्‌ द्वारा कुछ दिन पूर्व पानी का टैंकर भेजा गया परन्तु उसके बाद ये सुविधा भी बंद कर दी गई जिससे इस क्षेत्र के निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संयुक्त मजिस्ट्रेट से मामले में हस्तक्षेप कर पानी उपलब्ध करवाने की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *