वन क्षेत्राधिकारी के कार्यालय में तोड़फोड़ करने वाले दो नामजद आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ वन विभाग के आशारोड़ी रेंज कार्यालय में तोड़फोड़ और हंगामा करने के मामले में दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कप्तान ने साफ संदेश दिया है कि अराजकता फैलाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस के मुताबिक वन क्षेत्राधिकारी रविंद्र कुमार बेडवाल की ओर से थाना क्लेमेंटाउन में दी गई तहरीर में बताया गया कि वैभव गौड़ और सावेज शाह ने कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट के साथ ही गाली-गलौज करते हुए सरकारी कामकाज में बाधा डाली।

यह भी पढ़ें 👉नैनीताल, भवाली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नैनीताल प्रभारी इन्दर पाल आर्य ने शिरकत की।

इतना ही नहीं कार्यालय परिसर में खड़े वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्लेमेंटाउन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी है और भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *