पिथौरागढ़/ पिथौरागढ़ के महिला अस्पताल में मिलने वाली निशुल्क जांच बंद किए जाने से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया इसके दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि लंबे समय से एनएचएम कर्मियों की हड़ताल के चलते एक तो पहले से ही जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं लचर बनी हुई है।
वहीं प्रशासन ने पिथौरागढ़ के महिला अस्पताल में गर्भवती महिला को मिलने वाली निशुल्क जांच सुविधा बंद कर दिया है जिसके वजह से दूरदराज से प्रसव के लिए पहुंचने वाली महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर जल्दी ही महिला अस्पताल में निशुल्क जांच सुविधा दोबारा शुरू नहीं कि गयी और एनएचएम कर्मचारियों की मांगे पूरी नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।