पंतनगर, विश्वविद्यालय में गार्ड ने 12 वर्षीय नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

न्यूज 13 प्रतिनिधि उधम सिंह नगर

 पंतनगर/ ऊधम सिंह नगर जिले के पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहा सुरक्षा विभाग में तैनात एक संविदा कर्मी गार्ड ने 12 वर्षीय मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया। घटना के बाद परिसर में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉 स्वास्थ्य विभाग ने सर्वाइकल कैंसर रोकथाम हेतु विशेष टीकाकरण अभियान का किया शुभारंभ।

हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को उसके रिश्तेदार के ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया है।

 नाबालिग को बहला-फुसलाकर बंद कमरे में ले गया आरोपी

पीड़िता के मुताबिक आरोपी गार्ड उसे बहला-फुसलाकर परिसर के ही एक सुनसान और बंद कमरे में ले गया जहा उसने मासूम के साथ जबरन दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें 👉 रुद्रप्रयाग में में 9वीं कक्षा की 16 वर्षीय नाबालिग ने दिया स्वस्थ बच्ची को जन्म पूरे जिले में बना व्यापक चर्चा का विषय।

स्थानीय लोगों को जब कुछ संदिग्ध गतिविधियों का आभास हुआ तो उन्होंने तत्काल विश्वविद्यालय के सुरक्षा विभाग को सूचित किया। मौके पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला परन्तु पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी चकमा देकर वहां से फरार होने में कामयाब रहा।

रिश्तेदार के घर से हुई आरोपी की गिरफ्तारी

पंतनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने जाल बिछाते हुए आरोपी को उसके एक रिश्तेदार के घर से धर दबोचा। आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले का निवासी है और यहा ठेके पर गार्ड की नौकरी कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *