किच्छा/ किच्छी पुलिस को नशे के तस्करों व नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सफलता मिली है। तस्कर बैखौफ होकर नशा तस्करी कर रहे हैं इतना ही नहीं अब तस्कर खुलेआम अफीम की खेती करने लगे हैं पुलिस भी ऐसों के खिलाफ अभियान चलाए हुए है।
ऊधम सिंह नगर एसएसपी के निर्देशन में और क्षेत्राधिकारी सितारगंज के निकट परिवेक्षण में किच्छा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक द्वारा थाना क्षेत्र में नशा तस्करी की रोकथाम के लिए और तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए अभियान चलाया हुआ है। इसी के तहत किच्छा पुलिस ने चैकिंग के बीच एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जो की काली मन्दिर तिराहा से आगे खुपिया गेट स्थित गोस्वामी ढाबे के पीछे अफीम की खेती कर रहा था। अफीम की खेती करने का लाईसेन्स तलब किया गया तो दिखाने से कतरा रहा प्रथम दृष्टया उक्त फसल का अफीम का होना पाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खेती को नष्ट किया।
मौके पर मौजूद खेत मालिक अशरारुल हक पुत्र नूर उल हक निवासी वार्ड न0 5 बडिया किच्छा को धारा 8 18 एनडीपीसी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। आरोपी द्वारा की जा रही अफीम की खेती में कुल 12 किलोग्राम अफीम हरा पौधा और 2 किलोग्राम अफीम पोस्त ताजा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।