NEWS 13 प्रतिनिधि बागेश्वर:-
बागेश्वर/ नगर में अब ई-रिक्शा दौड़ते नजर आएंगे। और नगरवासी नगर के कुछ हिस्सों मे रिक्शे से आवाजाही कर पाएंगे। आज गरुड़ मोटरमार्ग पर स्थित टैक्सी स्टैंड पर जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव विधायक चन्दन राम दास व नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने ई-रिक्शा संचालन का शुभारंभ किया। विधायक चन्दन राम दास ने कहा कि विकास कार्यों को लेकर सरकार संकल्पित है। जिसके तहत गांव से लेकर शहर तक विकास हो रहा है। आधुनिक भारत के निर्माण का सपना साकार हो रहा है। उन्होंने पालिका से नगर के लोगों को सुलभ और सस्ती यात्रा के लिए ई-रिक्शा संचालन पर बधाई दी। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि नगर में ई-रिक्शा संचालन से जहाँ नगरवासियों को सुविधा मिलेगी वही गरीबो को सस्ते किराए में उनके गंतव्य तक पहुँचने में भी आसानी होगी।
नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने कहा कि उनकी चुनावी घोषणा में ई-रिक्शा संचालन शामिल था। जिसमें कई बाधाओं के बाद अब सफलता हासिल हुई है। परिवहन विभाग की हरी झंडी मिलने के बाद दो ई-रिक्शा खरीदें गए हैं। यह बैट्री से संचालित होंगे। जिससे प्रदूषण भी नहीं होगा और लोगों दस से बीस रुपये में यात्रा कर सकेंगे। शहर में फिलहाल कुछ ही सड़कों पर ई रिक्शा चलाए जाएंगे। पालिका आगे भी अन्य वार्डों तक यातायात सुविधा को सुलभ करने के लिए प्रयासरत रहेगी।
यह भी पढ़े 👉 : थाना कपकोट पुलिस टीम द्वारा 581 ग्राम चरस के साथ किया 01 आरोपी गिरफ्तार।