नैनीताल/ शादी समारोह में आज एक दूल्हे के को गोली लगने का मामला सामने आया है। मामला ओखलकांडा ब्लॉक का बताया जा रहा है। जहां पर सुनकोट गांव में एक शादी समारोह के दौरान दूल्हे के ऊपर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हर्ष फायरिंग के बीच गोली मार दी गई। गोली दूल्हे के पेट में लग गई। जिसके बाद शादी में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दूल्हे को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी में भर्ती कराया गया। इसके बाद डॉक्टरों ने दूल्हे को हायर सेंटर के लिए हल्द्वानी रेफर कर दिया है।
एसडीएम धारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जानकारी उनके संज्ञान में आई है। पुलिस और राजस्व निरीक्षक इस पूरे मामले की जांच करेंगे और जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी फिलहाल अभी किसी भी व्यक्ति के नाम से कोई तहरीर पुलिस या राजस्व निरीक्षक के पास नहीं आई है।