NEWS 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा:-
अल्मोड़ा/ गुणादित्य में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह महरा आवास गुणादित्य में ग्राम कुंजागूंठ एवं ग्राम कोटलीगूंठ के 4 दर्जन से अधिक युवकों ने कांग्रेस पार्टी को नकार कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और 2022 मे भाजपा के लिये कार्य करने की शपथ ली।
जिसमें हरीश नेगी, भगवान सिंह नेगी, भगवान सिंह राणा, रमेश सिंह नेगी, शेर सिंह नेगी, राजन नेगी, चन्दन नेगी, गोविंद नेगी, त्रिलोक नेगी, गुड्डू गोपाल सिंह राणा, गोविंद नेगी, महेंद्र सिंह राणा, पूरन सिंह राणा, जगदीश सिंह राणा, पूरन सिंह राणा, सहित कई लोग शामिल हुवे उन्हें महरा ने भारतीय जनता पार्टी का सम्मानित दुपट्टा सभी को भेंट किया। इस अवसर पर प्रधान संगठन संरक्षक मोहन सिंह सिंगवाल, पूर्व प्रधान खीमानंद पालीवाल गोपाल सिंह महरा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद थे।
यह भी पढ़े 👉 : महाविद्यालय देवीधुरा में सीटें नहीं बढ़ाये जाने पर तालाबंदी।