NEWS 13 प्रतिनिधि हल्द्वानी:-
हल्द्वानी/ हल्द्वानी-काठगोदाम नैनीताल जिले का पहला सीएनजी पेट्रोल पंप का शुभारम्भ कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत किया। मंत्री ने रिबन काटकर सीएनजी पेट्रोल पंप का शुभारंभ किया। पंप का नाम सीएनजी के नाम पर रखा गया है। परन्तु अभी यहां पर सीएनजी की सुविधा उपलब्ध नहीं है। हल्द्वानी के महापौरों डॉक्टर जोगेंद्र रौतेला ने बताया कि जल्द ही यहां पर सीएनजी की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
सीएनजी पंप को नगर निगम के द्वारा किया जाएगा संचालित:-
उन्होंने कहा कि यह सीएनजी पंप नगर निगम द्वारा संचालित किया जा रहा है। यहां पर क्वालिटी का विशेष ध्यान रखा जाएगा। यह पूरी तरह से नगर निगम के द्वारा संचालित होगा। पहले अफवाह उड़ी थी ये प्राइवेट हाथों में रहेगा। लेकिन इस बात का खंडन करते हुए मेयर जोगेन्द्र रौतेला ने कहा कि ऐसा नहीं ये नगर निगम से ही संचालित होगा। इस बात का खंडन सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह ने भी किया। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने कहा कि कि यह पूरी तरह से नगर निगम के कंट्रोल में रहेगा और सीएनजी की सुविधा भी जल्द लोगों को मिलने लगेगी। कहा कि इससे नगर वासियों को सुविधा मिलेगी। इस मौके पर तमाम पार्षद भी मौजूद रहे। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि इससे नगर निगम की आय बढ़ेगी। पार्षदों ने कहा कि बोर्ड द्वारा इस सीएनजी पंप को पास किया गया है। सबके लिए खुशी की बात है कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने पूजा-अर्चना कर शिलान्यास किया है। इस मौके पर नरेंद्र सिंह रोडू, मोहम्मद इरफान, प्रमोद तोलिया, जीशान परवेज सहित भाजपा के अनिल डब्बू, तरुण बंसल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे शुभारंभ होने के बाद मिष्ठान वितरण किया गया कर्मचारियों को टी शर्ट भी भेंट की गईं।