काशीपुर/ यहां एक प्राइवेट अस्पताल के एमडी पर महिला कर्मचारी ने दुष्कर्म कर अश्लील फोटो खींचकर के ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। एमडी ने महिला कर्मचारी के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं एमडी के जीजा और उसके भाई ने भी महिला के साथ जबरन रेप किया। हालांकि महिला के आरोपों में कितनी सच्चाई है। इसकी सच्चाई जांच के बाद ही सामने आ पाएगी। पुलिस जांच में जुट गई है। अस्पताल के मालिक ने पहले तो महिला को अपने जाल में फंसाया उसके बाद उसका शारीरिक शोषण करता रहा। यही नहीं अस्पताल के अन्य मालिकों ने भी इस बात का फायदा उठाया और महिला को अवैध सम्बन्ध बनाने के लिए मजबूर कर दिया। काशीपुर के संजीवनी अस्पताल में कार्यरत महिला ने कोतवाली पुलिस को दी एक तहरीर में आरोप लगाया है कि काशीपुर के ढेला पुल के पास एक संजीवनी अस्पताल के एमडी द्वारा महिला का शारीरिक शोषण किया गया।
यही नहीं सहयोगी जीजा और भाई को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने भी महिला को ब्लैकमेल कर महिला के साथ रेप किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी है। तीनों एमडी एक ही परिवार के सदस्य हैं। जिसमें मुख्य रूप से जिस एमडी पर आरोप लगाए गए हैं। उसने महिला से बच्चा पैदा करने की इच्छा जाहिर की थी। महिला को तमाम तरीके से प्रताड़ित कर उसके साथ जबरन रेप किया गया। साथ ही महिला की अश्लील वीडियो और फोटो भी खींची गयी जिससे अस्पताल का एमडी लगातार महिला को ब्लैकमेल करता रहा। दो पन्नों की लिखित शिकायत में महिला ने और भी कई गंभीर आरोप लगाये हैं। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जाएगी और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।