इश्क भारी पड़ गया ममता पर 3 बच्चों की 45 वर्षीय मां 18 साल के प्रेमी के साथ हुई फरार, थाने में गिड़गिड़ाते रहे पति और बेटा।

न्यूज़ 13 ब्यूरो

कानपुर/ यहां एक 45 वर्षीय महिला अपने 18 वर्षीय पड़ोसी प्रेमी के साथ फरार हो गई जिसे पुलिस ने शनिवार को बरामद किया। थाने में महिला के बेटे और पति ने घर वापस लौटने की काफी मिन्नतें कीं परन्तु महिला ने उनके साथ जाने से साफ मना कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड में यहां हुआ दो पक्षों में जबरदस्त बवाल ताबड़तोड़ फायरिंग में 2 लोगों की हुई मौके पर भारी पुलिस बल तैनात।

कानपुर के घाटमपुर में भीतरगांव के साढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की 45 वर्ष की तीन बच्चों की मां को लगभग 18 वर्षीय युवक से प्यार हो गया। 26 जनवरी को महिला पड़ोस में रहने वाले प्रेमी के साथ घर छोड़कर रफूचक्कर हो गई।

यह भी पढ़ें 👉कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी के नेतृत्व में जनजागृति बैठक हुई आयोजित।

पति की तहरीर पर पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्जकर दोनों की तलाश कर रही थी। जब महिला मिली तो उसने दोटूक जवाब दिया कि वह अब अपने प्रेमी के साथ जिंदगी बिताएगी।

यह भी पढ़ें 👉बजट से पहले गैस उपभोक्ताओं पर पड़ी महंगाई की मार, गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी।

थाना प्रभारी अवनीश कुमार सिंह ने बताया समझाने के बावजूद महिला जिद पर अड़ी रही। लिखा पढ़ी के बाद युवक के साथ चली गई। महिला बालिग है और उसने स्वेच्छा से युवक के साथ जाने का फैसला किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *