पौड़ी गढ़वाल/ पौड़ी जनपद में एक बार फिर गुलदार का आतंक देखने को मिला है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कल शाम घुड़दौड़ी के समीप जामला गाँव में गुलदार ने 48 वर्षीय व्यक्ति प्रकाश कुमार पर हमला करके उसे मौत के घाट उतार दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुलदार ने घात लगाकर अचानक हमला किया जिससे व्यक्ति को बचने का मौका तक नहीं मिल पाया।
इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में भारी आक्रोश और डर व्याप्त है क्योंकि पिछले कुछ वक्त से क्षेत्र में गुलदार की गतिविधियाँ लगातार बढ़ती जा रही हैं। इस घटना से स्थानीय लोगों में रोष भी ब्याप्त है। उन्होंने वन विभाग और प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत प्रभावी कदम उठाए जाएं ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
ग्रामीणों ने भी वन विभाग से गुलदार को पकड़ने या क्षेत्र से हटाने की मांग की है ताकि लोगों में फैली दहशत कम हो पाए। वहीं वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई है।