कपिलेश को उमेश डोभाल, किशन को राजेंद्र रावत, यमुना को मिला गिरीश तिवारी गिर्दा सम्मान।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

कपिलेश को उमेश डोभाल, किशन को राजेंद्र रावत, यमुना को मिला गिरीश तिवारी गिर्दा सम्मान उमेश की शहादत सच की राह जिंदा रखने की मिसाल दो दिवसीय 33 वां उमेश डोभाल स्मृति सम्मान समारोह संपन्न
अल्मोड़ा/ 25 मार्च : दो दिवसीय 33 वां उमेश डोभाल स्मृति सम्मान समारोह संपन्न हो गया। जिला पंचायत सभागार अल्मोड़ा में आयोजित समारोह में उमेश डोभाल स्मृति ट्रस्ट की ओर से उल्लेखनीय कार्यो के लिए नामितों को सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉 33 वां उमेश डोभाल स्मृति समारोह आज से गांधी पार्क से निकलेगा सांस्कृतिक जुलूस स्मृति ट्रस्ट अध्यक्ष की पत्रकार वार्ता समाज निर्माण को निर्भीक, निष्पक्ष पत्रकारिता जरुरी: पंत।
ट्रस्ट की ओर से उमेश डोभाल स्मृति सम्मान 2025 कपिलेश भोज को उनकी साहित्य धर्मिता के लिए उनके समर्पण, प्रेरणादायक और अनुकरणीय कार्य के लिए दिया गया। राजेंद्र रावत ‘राजू’ स्मृति जनसरोकार सम्मान पर्यावरण संवर्धन के प्रति समर्पित और वृक्ष प्रेमी किशन सिंह मलड़ा को प्रदान किया गया। गिरीश तिवारी ‘गिर्दा’ स्मृति जनकवि सम्मान सुप्रसिद्ध रंगकर्मी यमुना राम को उनकी जनपक्षीय नाटकों और जनगीत के लिए दिया गया। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पुरस्कार “विजयपथ न्यूज” के विजय रावत को, प्रिंट मीडिया पुरस्कार राजू सजवाण को दिया गया। भुवनेश्वरी जोशी प्रतिभा सम्मान बालिका वर्ग में मोनिका पंवार, चमियाला, टेहरी गढ़वाल को और अनिरुद्ध जोशी प्रतिभा सम्मान बालक वर्ग में करन राज, जीआईसी क्यार्क, पौड़ी गढ़वाल को प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉 धाकड़ धामी का शराब और खनन प्रेम बरकरार नए मंत्रियों को नही मिला दोनो में से कोई विभाग पढ़िए नए मंत्रियों को किन विभागों की मिली जिम्मेदारी
ट्रस्ट अध्यक्ष गोविंद पंत राजू , प्रोफेसर शेखर पाठक, राजीव लोचन साह, रंगकर्मी जुहुर आलम, पीसी तिवारी आदि ने पुरस्कार प्रदान किए। वक्ताओं ने कहा कि उमेश की शहादत सच की लड़ाई को जिंदा रखने की राह दिखाती है। साहसी उमेश के कलम की गाथा भावी पत्रकारों को सच की लडाई का साथ देने के लिए प्रेरित करते रहेगी। आयोजन समिति सदस्य रमेश जोशी ने सभी का आभार जताया।

यह भी पढ़ें 👉 धाकड़ धामी के मंत्रीमंडल में कांग्रेसी मूल के मंत्रियों का दबदबा 11 में से 7 मंत्री कांग्रेसी मूल के बीजेपी के जमीनी कार्यकर्ता आज भी महसूस कर रहें हैं अपने को ठगा।

वहां वरिष्ठ पत्रकार दयाशंकर टम्टा, नवीन बिष्ट, डॉ. हयात सिंह रावत, राजेंद्र रावत, चंद्रशेखर द्विवेदी, प्रेस क्लब अध्यक्ष जगदीश जोशी, सचिव अशोक पांडे, कपिल मल्होत्रा, हरीश भंडारी, किशन जोशी, प्रकाश पांडे, कमलेश कनवाल, शिवेंद्र गोस्वामी, जग जीवन सिंह , हिमांशु लटवाल, प्रमोद जोशी,नसीम अहमद,आदि मौजूद रहे। संचालन लोकेश धस्माना और विजयवर्धन उप्रेती ने संयुक्त रूप से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *