
न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा, चमोली:-
चमोली/ जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्द किशोर जोशी ने बताया कि दूरभाष से सूचना प्राप्त हुई कि आज दिनांक 02/01/2026 दिन शुक्रवार को ज्योर्तिमठ आर्मी एरिया अंतर्गत डिफेंस स्टोर में आगजनी की घटना होने की सूचना प्राप्त हुई है। मौके पर तहसील प्रशासन ज्योतिर्मठ, अग्निशमन ज्योर्तिमठ एवं आर्मी के द्वारा आग पर नियंत्रण पा लिया गया है।
यह भी पढ़ें 👉 : बाणों के साथ पोखरी के बमोथ गांव में पांडव नृत्य का उपस्थित दर्शकों ने लिया आशिर्वाद।
उपजिलाधिकारी ज्योतिर्मठ (एसडीएम) चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है किसी प्रकार के जनहानि नहीं हुयी है। सेना की ओर से स्पष्ट किया गया है कि आग स्टोर के बाहरी हिस्से तक ही सीमित रही और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।