NEWS 13 प्रतिनिधि देहरादून:-
देहरादून/ उत्तराखंड के साथ ही पूरे उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम सर्द हो चला है लोगों को हवा में ठंडक महसूस होने लग गई है। और इसी बीच मौसम विभाग ने उत्तराखंड में दो नवंबर से हल्की बारिश और बर्फ़बारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक देहरादून व उत्तरकाशी एव रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर के साथ ही पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं हल्की से बारिश होने के आसार हैं। हालांकि इस बार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बहुत जायदा नहीं है परंतु ला-लीना के कारण सर्दी काफी बढ़ेगी।

यह भी पढ़े 👉 : द्वाराहाट पुलिस ने 09 पेटी अवैध शराब के साथ 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।
मौसम विभाग ने बताया कि इन जिलों में 3500 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ़बारी होगी जिससे पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ेगी इससे सावधान रहने की जरूरत है। वहीं राज्य के अन्य जनपदों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही मौसम शुष्क बना रहेगा। अभी राज्य में अधिकतम तापमान 30° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4° सेल्सियस है। जिसमें अगले एक दो दिन में और गिरावट दिखेगी। पर्यटन स्थल रानीचौरी सबसे ठंडा क्षेत्र बना हुआ है। यहां न्यूनतम तापमान 3.8° डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।