उत्तराखंड में एक और भ्रष्ट अधिकारी को 50 हजार की घुस लेते विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि हरिद्वार

देहरादून/हरिद्वार। जनपद के रुड़की में विजिलेंस की टीम ने आंगनबाड़ी सुपरवाइजर को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा है। आरोप है कि सुपरवाइजर ने आंगनबाड़ी सहायिका से प्रमोशन करने के लिए यह घूस मांगी थी लेकिन धरी गई। अब विजिलेंस की टीम आगे की कार्रवाई में जुट गई। देहरादून से आई विजिलेंस की टीम ने रुड़की के बाल विकास अधिकारी कार्यालय में छापा मारा। ग्रामीण द्वितीय में तैनात सुपरवाइजर राखी सैनी को 50 हजार रुपए की घूस लेते हुए रंगे हाथ मौके पर ही दबोच लिया।

यह भी पढ़ें 👉कपिलेश को उमेश डोभाल, किशन को राजेंद्र रावत, यमुना को मिला गिरीश तिवारी गिर्दा सम्मान।

इस मामले में आंगनबाड़ी सहायिका की शिकायत पर सतर्कता सेक्टर देहरादून में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। बाल विकास अधिकारी कार्यालय रुड़की ग्रामीण द्वितीय में तैनात सुपरवाइजर राखी सैनी ने आंगनबाड़ी सहायिका से उसके प्रमोशन के लिए 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। जिसकी शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस की टीम ने मामले की पुष्टि कर जाल बिछाया। तय योजना के मुताबिक बुधवार को जैसे ही सुपरवाइजर ने रिश्वत की रकम ली वैसे ही टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज इस मामले में आरोपी के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस छापेमारी के बाद विभागीय महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और अन्य कर्मचारियों में भी खौफ का माहौल देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉33 वां उमेश डोभाल स्मृति समारोह आज से गांधी पार्क से निकलेगा सांस्कृतिक जुलूस स्मृति ट्रस्ट अध्यक्ष की पत्रकार वार्ता समाज निर्माण को निर्भीक, निष्पक्ष पत्रकारिता जरुरी: पंत।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक रिश्वत की यह करारी गड्डी ही आंगनबाड़ी सुपरवाइजर के लिए फांस बन गई। वहीं इस मामले में विकास भवन रोशनाबाद स्थित डीपीओ कार्यालय के अधिकारी का भी नाम सामने आया है। फिलहाल उनकी भूमिका को लेकर सतर्कता टीम जांच में जुटी हुई है। पूरे नेटवर्क की अब कड़ियां खंगाली जा रही है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज इस मामले में आरोपी के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उधर इस छापेमारी के बाद विभागीय महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और अन्य कर्मचारियों में भी खौफ का माहौल देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *