धाकड़ धामी के मंत्रीमंडल में कांग्रेसी मूल के मंत्रियों का दबदबा 11 में से 7 मंत्री कांग्रेसी मूल के बीजेपी के जमीनी कार्यकर्ता आज भी महसूस कर रहें हैं अपने को ठगा।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। मंत्रिमंडल में खाली पड़े 5 पद भरने के बाद अब कुल मंत्रियों की संख्या 11 हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉 बद्रीनाथ धाम में दो फीट जमी बर्फ, जानिए 25 मार्च तक की मौसम विभाग की भविष्यवाणी।

मुख्यमंत्री को शामिल कर कुल 12 सदस्यीय मंत्रिमंडल पूरा हो गया है। परन्तु आपको यह जानकर हैरानी होगी की विधानसभा में 47 विधायकों के साथ बहुमत की सरकार चलाने वाली धामी सरकार में कांग्रेसी मूल के मंत्रियों का जबरदस्त बोलबाला है।

यह भी पढ़ें 👉 बड़ी खबर>>> धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार इन 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ।

पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल में कुल 11 मंत्री है जिसमे से 7 मंत्री काँग्रेस पृष्ठभूमि के है। सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल,

यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी में बेतालघाट विकास खंड के हरतपा गांव के 28 वर्षीय युवक की तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित ट्रक ने ले ली जान।

रेखा आर्य, प्रदीप बत्रा, सौरभ बहुगुणा, भरत चौधरी, रामसिंह कैड़ा ये सभी कांग्रेसी मूल के हैं। जबकि भाजपा मूल के केवल 4 मंत्री ही है जिसमे धन सिंह रावत, मदन कौशिक, गणेश जोशी, खजान दास शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *