हल्द्वानी/ काठगोदाम थाना क्षेत्र से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है जहां दो युवकों ने एक 15 वर्षीय किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया है ्आरोपियों ने नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर कार में बैठाया और उसके बाद हैड़ाखान मार्ग के सुनसान क्षेत्र में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।
इसी बीच घर के पास ही किराए पर रहने वाले अल्मोड़ा निवासी मोहित उम्र 20 वर्ष और प्रदीप उम्र 24 वर्ष उसे मिले। जान-पहचान का फायदा उठाकर उन्होंने छात्रा को घुमाने के बहाने कार में बैठा लिया। आरोपी किशोरी को हैड़ाखान मार्ग की ओर ले गए जहां उन्होंने उसे जबरदस्ती शराब पिलाई। जब किशोरी नशे की हालत में सुध-बुध खो बैठी तो दोनों युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इधर रात 10:30 बजे तक जब छात्रा घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
बेहोशी की हालत में बरामद हुई युवती
पुलिस टीम और परिजनों ने जब हैड़ाखान रोड पर सर्च ऑपरेशन चलाया तो वहां एक संदिग्ध कार खड़ी मिली।
कार के अंदर किशोरी बेहोशी की हालत में पड़ी थी और दोनों आरोपी भी वहीं मौजूद थे। पुलिस ने तुरंत दोनों को हिरासत में लिया और पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस का बयान
एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम और सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। घटना में प्रयुक्त कार को सीज कर दिया गया है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।