चम्पावत/ जिले से आई एक रिपोर्ट ने सबको हैरान कर दिया जिले में शराब से होने वाली कमाई में ऐसा उछाल आया है कि लोग पूछ रहे हैं आखिर इतना पी कौन रहा है ?
71 करोड़ से सीधे ₹93.80 करोड़ आखिर पी कौन रहा है इतनी शराब?
वित्तीय वर्ष 2025-26 खत्म होते ही आबकारी विभाग के आंकड़े सामने आए हैं। वर्ष 2025 26 में चम्पावत जिले में ₹93 करोड़ 80 लाख रूपये की शराब पी गए शराब के शौकीन
जबकि पिछले वर्ष ₹71 करोड़ रूपये की शराब गटक गए थे। इस साल जाम इतने छलके कि ₹22 करोड़ 80 लाख की बढ़ोत्तरी हुई है। यानी एक साल में ही जाम ने सरकारी खजाने को मालामाल कर दिया ।
सरकार की सख्ती या बढ़ती शराब की लत ?
आबकारी विभाग का कहना है कि अवैध शराब पर सख्त एक्शन लेने लगातार छापेमारी करने और कड़ी निगरानी से अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने से आंकड़ों में उछाल आया है। परन्तु असली सवाल अभी भी वही है – क्या लोग ज्यादा पीने लगे हैं या सिस्टम ज्यादा कमाने लगा है?
जानकारों की मानें तो पहले जो शराब अवैध तरीके से बिकती थी अब वही बिक्री सरकारी दायरे में आ गई है
और अब लोग बिना डरे खुलकर और रसीद के साथ पी रहे हैं।
अगले साल और बढ़ेगा नशे का कारोबार ?
आबकारी विभाग ने साफ कर दिया है कि 2026-27 में और सख्ती होगी और निगरानी बढ़ेगी और राजस्व बढ़ाने पर पूरा फोकस रहेगा। यानि आने वाले वक्त में ये आंकड़े और चौंका सकते हैं। एक ओर सरकार की तिजोरी भर रही है दूसरी ओर ये ट्रेंड कई सवाल खड़े कर रहा है – क्या ये सिर्फ व्यवस्था का सुधार है या समाज में बढ़ती शराबखोरी का संकेत ?