रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि में शराब के नशे में चूर वाहन चालक ने रौंदा स्कूटी सवारों को सेना के जवान सहित दो की हालत गंभीर।

न्यूज 13 प्रतिनिधि रुद्रप्रयाग

अगस्त्यमुनि/ रूद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि क्षेत्र में
सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। यहा एक नशे में धुत बोलेरो चालक ने लापरवाही की सारी हदें पार करते हुए विपरीत दिशा से आ रही स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। इस हृदयविदारक घटना में स्कूटी पर सवार एक युवती और भारतीय सेना का जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बोलेरो की रफ्तार इतनी तेज थी कि स्कूटी सवारों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर लगभग 02:30 बजे डडोली निवासी प्रवीन नेगी अपनी बोलेरो लेकर अगस्त्यमुनि से तिलवाड़ा के लिए जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉 एसएसपी रुद्रपुर की बड़ी कारवाई स्पा सेंटरों में छापेमारी कर अनैतिक देहव्यापार में लिप्त 10 युवकों को किया गिरफ्तार 19 युवतियां बरामद।

स्वरगढ़ के समीप चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और गलत दिशा में वाहन दौड़ाने लगा। इसी बीच सामने से आ रही स्कूटी को बोलेरो ने सीधे टक्कर मार दी। हादसे में कंडारा निवासी दीपिका और थाती बडमा (जखोली) निवासी विवेक रावत लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि विवेक रावत गढ़वाल राइफल्स की छठी बटालियन में तैनात हैं।

यह भी पढ़ें 👉 रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल के भाई की मौत या आत्महत्या, विधायक ने मौत पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए करवाई एफआईआर दर्ज।

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें श्रीनगर स्थित हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। चिकित्साधिकारी डॉ. उत्कर्षा ने बताया कि दीपिका के पैर में फ्रैक्चर है जबकि विवेक रावत की स्थिति अधिक चिंताजनक बनी हुई है। विवेक के पैर में फ्रैक्चर के साथ-साथ नाक और मुह से अत्यधिक रक्तस्राव हुआ है। चिकित्सकों ने उनके मस्तिष्क में आंतरिक चोट और खून का थक्का जमने की आशंका व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें 👉 नैनीताल जिले के ओखलकांडा, धारी व रामगढ़ में जबरदस्त ओलावृष्टि ने काश्तकारों की मेहनत पर फेरा पानी।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक प्रवीन नेगी को हिरासत में ले लिया है। मेडिकल परीक्षण के दौरान चौंकाने वाला तथ्य सामने आए हैं चालक के मुह से शराब की दुर्गन्ध आ रही थी और उसके हाथों पर इंजेक्शन के निशान भी मिले हैं जो ड्रग्स के सेवन की ओर इशारा करते हैं। सबसे गंभीर बात यह है कि आरोपी चालक पर पूर्व में भी सड़क दुर्घटनाओं के पांच मामले दर्ज हैं। स्थानीय जनता और घायल के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई और क्षेत्र में सख्त चेकिंग अभियान चलाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *