श्रीनगर/ आज 28 मार्च देर शाम बडियारगढ़-घड़ियालधार मोटर मार्ग पर लोस्तू कांडा गांव के नजदीक एक यूटिलिटी अनियंत्रित होकर 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई इस दर्दनाक दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बडियारगढ़-घड़ियालधार मोटर मार्ग पर हुई दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए थे। जिनको बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती करवाया गया था। यहां उपचार के बीच उन्होंने दम तोड़ दिया मृतकों की पहचान राजेश 52 वर्ष पुत्र सते सिंह, निवासी ग्राम क्विली तहसील कीर्तिनगर, विनोद सिंह 51 पुत्र प्रेम सिंह, निवासी क्विली के नाम से हुई है। मौत की खबर के बाद दोनों परिवारों मे मातम पसरा हुआ है।