यहां घर में घुसकर मगरमच्छ ने मचाया तांडव।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि हरिद्वार:-

रुड़की/ लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मुंडा खेड़ा कला गांव सामने आया है जहां एक मगरमच्छ एक ग्रामीण के घर में घुस गया। शुक्रवार की देर रात एक खतरनाक मगरमच्छ घुस गया है। घर में हलचल की आवाज सुनकर परिवार जाग गया। जिसके बाद खतरनाक मगरमच्छ को देखकर परिवार में हडकंप मच गया।

ALSO READ : कांग्रेस ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ नारे के साथ निकाला कैंडल मार्च।

शोर की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीणों की काफी भीड़ भी जमा हो गई। जिसके बाद मगरमच्छ के द्वारा घर में तांडव मचाया गया है। इतना ही नहीं सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम को भी इस मगरमच्छ के द्वारा अपनी ताकत का एहसास कराया गया है। वन विभाग की टीम को मगरमच्छ के द्वारा दिखाई गई अपनी ताकत का आसपास खड़े लोगो ने एक वीडियो बना लिया है। यह विडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बता दे की मुंडा खेड़ा कला गांव में मदनपाल नाम के व्यक्ति का परिवार रोजाना की तरह ही शुक्रवार की रात अपने घर में सो गया था। तभी अचानक एक मगरमच्छ उनके घर में घुस गया। घर में हलचल की आवाज सुनकर परिवार के लोग जाग गए। जिसके बाद मगरमच्छ को देखकर परिवार के लोग जाग गए। शोर की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीणों की काफी भीड़ भी जमा हो गई।

जिसके बाद मगरमच्छ के द्वारा घर में तांडव मचाया गया है। जिस कारण परिवार में हड़कंप बच गया। जिसके बाद वन विभाग की टीम को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास किया गया। लेकिन मगरमच्छ के द्वारा वन विभाग की टीम को भी अपनी ताकत का एहसास कराया गया है। जिसका आसपास खड़े लोगों के द्वारा वीडियो बनाया गया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि वन विभाग के एक कर्मचारी एक स्टिक के द्वारा मगरमच्छ को अपने काबू में करने का प्रयास कर रहे है। लेकिन मगरमच्छ के द्वारा कर्मचारी से छूटने का पूरी तरह से प्रयास किया जाता है और अपनी ताकत का एहसास कराया जाता है। लेकिन मगरमच्छ कामयाब नहीं हो पाता है। जिसके बाद कड़ी मेहनत से वन विभाग की टीम के द्वारा मगरमच्छ को पकड़ लिया जाता है। साथ ही अपने वाहन में डालकर आज सुबह दूर गंगा में छोड़ दिया जाता है। जिसके बाद ग्रामीणों के द्वारा राहत की सांस ली जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *