खटीमा/ टनकपुर शारदा वन रेंज में मानव वन्यजीव संघर्ष में महिला की मौत का मामला सामने आया है जहां अन्य महिलाओं के साथ लकड़ी लेने जंगल गई एक महिला को हाथी ने मार डाला हालांकि महिला को उप जिला अस्पताल भी लाया गया। जहां पर जांच पड़ताल कर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया वहीं वन विभाग ने पीड़ित परिवार को वन्यजीव अधिनियम के तहत फौरी तौर पर 3 लाख रुपए का मुआवजा दिया है
लकड़ी लेने गई थी महिला
प्राप्त जानकारी के अनुसार टनकपुर की वार्ड संख्या 5 नई बस्ती निवासी माधुरी पत्नी भूपराम अन्य महिलाओं के साथ सेनापानी मार्ग स्थित दीवान चौकी के समीप जंगल में लकड़ी लेने गई थीं।
इसी बीच अचानक झाड़ियों से निकले हाथी ने उन पर हमला बोल दिया हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हाथी को हमला करते देख साथ में मौजूद महिलाओं के होश फाख्ता हो गए महिलाएं जोर-जोर चीखने और चिल्लाने लगी जिससे हाथी महिला को छोड़ कर जंगल की ओर चला गया इसके बाद महिलाओं ने घटना की सूचना परिवार सहित ग्रामीणों को दी
जिसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और ग्रामीण मौके पर पहुंचे घायल महिला को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से टनकपुर उप जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने महिला को डेड करार दिया।
उधर, हाथी के हमले में महिला की मौत की खबर फैलते ही अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी मौके पर एसडीएम, सीएम कैंप कार्यालय के अधिकारी वन विभाग, पुलिस प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम भी मौजूद रही अब अस्पताल में पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम प्रक्रिया शुरू कर दी गई है
परिजनों को 3 लाख रुपए की आर्थिक मदद
घटना को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग ने जांच तेज कर दी है।
डीएफओ कुंदन कुमार ने हल्द्वानी से टनकपुर पहुंचे जहां उन्होंने मृतका के परिजनों से मुलाकात की और उन्हे सांत्वना दी साथ ही तात्कालिक सहायता के रूप में परिजनों को 3 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी है।
हाथियों की जा रही मॉनिटरिंग
डीएफओ कुंदन कुमार का कहना है कि क्षेत्र में हाथियों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है वहीं वन क्षेत्राधिकारी शारदा वन रेंज सुनील शर्मा ने बताया कि हाथियों की मूवमेंट पर नजर रखने और गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं उन्होंने कहा कि ग्रामीणों से अपील है कि अकेले जंगल न जाएं और समूह में भी सतर्कता बरतें हाथी के हमले के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है वहीं इस दर्दनाक हादसे के बाद नई बस्ती समेत आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है ग्रामीणों ने हाथियों की आवाजाही वाले क्षेत्रों में स्थायी सुरक्षा इंतजाम की मांग की है मानव और वन्यजीवों के बीच बढ़ता टकराव प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।