नैनीताल जिले के ओखलकांडा, धारी व रामगढ़ में जबरदस्त ओलावृष्टि ने काश्तकारों की मेहनत पर फेरा पानी।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि नैनीताल

नैनीताल/ जिले के ओखलकांडा, धारी के साथ ही रामगढ़ क्षेत्र के कई गांवों में जबरदस्त ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचाई है। यहां काश्तकारों की मेहनत पर पानी फिर गया है इससे आलू, मटर, सेब, नाशपाती, प्लम, आडू और नाशपाती, चुस्किया जैसे फल फूल पूरी तरह से बर्बाद हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉कपाट खुलने से पूर्व यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से पूर्ण करें अधिकारी:जिलाधिकारी

पर्वतीय क्षेत्रों की रीढ़ कहे जाने वाले काश्तकारों के लिए अब गहरा संकट पैदा हो गया है। अब उनके सामने आजीविका के साथ ही भविष्य पर खतरा मंडरा रहा है। काश्तकारों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित किसानों का तत्काल सर्वे कराकर उचित मुआवजा जल्द से जल्द दिया जाए ताकि उन्हें इस मुश्किल घड़ी में कुछ तो राहत मिल पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *