हल्द्वानी/ नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम व जिला प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों के बुलंद हौसलों को तोड़ने के लिए कमर कस ली है। आज नगर निगम ने फिर से बडे स्तर पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया शुरुआत तिकोनिया चौराहे से की गई। यहां निगम ने अतिक्रमणकारियों के द्वारा अनिश्चित रूप से किए गए अतिक्रमण व फुटपाथ पर लगाए गए ठेलो को हटाया साथ ही आगे से अतिक्रमण ना करने की हिदायत भी दी।
अभियान में मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह, सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन, नायब तहसीलदार हरीश बुद्धिस्ट चंदन सिंह सिजवाली, वसीम मियां, नगर निगम कर्मचारी के साथ ही पुलिस बल मौजूद रहा। इस दौरान निगम अधिकारियों व व्यापारी नेताओ में अच्छी खासी झड़प भी हुई। और निगम अधिकारियों ने बॉम्बे क्रोकरी से सामने बने नाले पर बाजार क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस पीकेट बनाने की बात कही।