हल्द्वानी/ नगर निगम व प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ निगम कर्मियों ने अतिक्रमणकारियों के बुलंद हौसलों को तोड़ने के लिए अपनी कमर कस ली है। आज नगर निगम ने बडे स्तर पर अतिक्रमण अभियान चलाया। जिसकी शुरुआत काठगोदाम से की गई। अभियान के दौरान अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों के द्वारा अनियमित रूप से किए गए अतिक्रमण व फुटपाथ पर लगाए गए ठेलो को हटाया और साथ ही आगे से अतिक्रमण ना करने की भी सख्त हिदायत दी। अभियान में मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट, सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन, चंदन सिंह सिजवाली, वसीम मियां, नगर निगम कर्मचारी व पुलिस बल मौजूद था। अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों में खुब अफरातफरी का माहौल बना रहा। अतिक्रमणकारी अपना अपना सामान समेटते हुए नजर आए।
मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय का कहना है कि शहर में अतिक्रमण के संबंध में बहुत ज्यादा शिकायतें आ रही हैं। जिसके चलते आम जनता को काफी परेशानियों का सामना पड़ रहा था। उन्होंने कहा आज से नगर निगम द्वारा बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। वही सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी ने बताया कि नगर निगम व जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है जिससे कि अतिक्रमण के कारण जनता को हो रही परेशानी से मुक्ति दिलाई जा सके।