NEWS 13 प्रतिनिधि हल्द्वानी:-
रामनगर/ यहां खेत में धान काट रहे एक मज़दूर पर गुलदार ने हमला कर दिया गुलदार के हमले से मज़दूर गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। क्षेत्र में गुलदार के हमलो से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह ग्राम टांडा उदयपुर चोपड़ा गांव के बलवन्त सिंह रावत के खेत में धान काट रहे 25 वर्षीय अलीहसन पुत्र नवी हसन निवासी उदयपुरी बन्दोबस्ती पर गुलदार ने हमला कर दिया।
यह भी पढ़ें 👉 : कांग्रेस ने आज पौड़ी जिले में उत्तराखंड क्रान्ति दल को दिया जोर का झटका।
जिससे मजदूर अलीहसन बुरी तरह घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इस मामले में डीएफओ बलवंत शाही का कहना है कि गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की आवश्यकता है। जिसके लिए उच्च अधिकारियों से पिंजरा लगाने की अनुमति ली जा रही है जल्दी ही पिंजरा लगाने की कार्यवाही की जायेगी।