NEWS 13 प्रतिनिधि देहरादून:-
देहरादून/ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिसंपत्ति बंटवारे को लेकर गत 18 नवंबर को लखनऊ में सालों से लंबित पड़े बंटवारा विवाद को सुलझा दिया था। तभी से आदेश जारी जारी होने का इंतजार हो रहा था। आखिरीकार आज इंतजार खत्म हो गया है। यूपी सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं। परिसंपत्ति बंटवारे के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है।
यह भी पढ़ें 👉 : चमोली के इस गांव में बर्फीले तूफान ने मचाई तबाही, डेढ़ दर्जन से अधिक घरों की तूफान में उड़ी छतें।





