गौचर, पौराणिक रघुनाथ मंदिर में शिव पुराण कथा का चल रहा है आयोजन, भोले नाथ के स्मरण से ही जीवन धन्य हो जाता है, आचार्य घनानंद। गौचर चमोली।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

गौचर चमोली/ नगरपालिका क्षेत्र के धारी नगर पौराणिक रधुनाथ मंदिर में आयोजित शिव पुराण कथा ज्ञान यज्ञ के द्वितीय दिवस पर भगवान शिव की महिमा का विस्तार पूर्वक वर्णन किया गया। श्री रघुनाथ मंदिर नंद बाबा के सानिध्य में आयोजित

यह भी पढ़ें 👉 रानीखेत के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग किन्नरों की मनमानी वसूली और अभद्रता से है परेशान अब एकजुट होकर ग्राम प्रधानों ने दिया ज्ञापन।

शिव पुराण कथा में कथा वाचक आचार्य घनानंद पुरोहित द्वारा शिवालयों, शिव पुण्य क्षेत्रों ज्योतिर्लिंगों का वर्णन करते हुए कहा कि विना शिव शक्ति के जीवन की कल्पना नही की जा सकती है।

देवों के देव महादेव के बिना जीवन में आने वाले कष्टों से पार नहीं पाया जाता है। ओर भोलेनाथ दयालु है। भगवान शिव के स्मरण से ही जीवन धन्य हो जाता है।

यह भी पढ़ें ऐखटीमा में हुई मौतों के बाद नैनीताल जिले के आबकारी विभाग की खुली नींद जिले में शराब की दुकानों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी सैंपल लेकर की जांच शुरू।
इस अवसर पर पंडित मोहन प्रसाद पुरोहित, अनुसूया प्रसाद जोशी, दामोदर प्रसाद सती, भगवती प्रसाद पुरोहित, दिवस प्रसाद सेमवाल, प्रकाश चन्द्र गौड़, तेजसिंह नयाल, डा मगना नंद मिश्रा, महेश चंद्र मिश्रा, रोशन सिंह बिष्ट, ओमप्रकाश मिश्रा, हरीश चंद्र मिश्रा,बिसम्बर दत्त डिमरी, संजय मिश्रा गायत्री परिवार के सदस्यों सहित भारी संख्या में श्रोता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *