गौचर चमोली/ गौचर के विशाल मैदान पर विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में सामाजिक समरसता और एकता पर जोर दिया गया । कार्यक्रम में काफी संख्या में स्थानीय लोगों ने प्रतिभाग किया।
गौचर मेला सांस्कृतिक मंच पर आयोजित सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में हिन्दू समाज की प्रमुख आवश्यकता सामाजिक समरसता और एकता है,जिसे प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में आवश्यक रूप से उतार कर देश काल की परिस्थितियों के अनुसार अपने को राष्ट हित में तैयार रखना चाहिए।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि हिन्दू धर्म की मूल विशेषताओं को समझना व अपनाना आवश्यक है। कहा कि एकता ही समाज की ताकत है। जिससे हम किसी भी प्रकार की परिस्थितियों का सामना कर सकते है। ओर समाज में व्याप्त विसंगतियों को समाप्त किया जा सकता है।
कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर व विद्या मंदिर के स्कूली बच्चों द्वारा देव स्तुतियों व पहाड़ी संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियां दी।इस मौके पर चिंतामणी सेमवाल, विधायक अनिल नौटियाल,आकाश सारस्वत, लक्ष्मी शाह, मुकेश, प्रकाश चन्द्र गौड, विनीत रावत, के अलावा कई लोग मौजूद थे।