शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के बयान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। शिक्षा मंत्री ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस में गए यशपाल आर्या को गिद्ध कह डाला। मंत्री यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि गिद्ध भले कितना ऊंचा उड़ ले लेकिन उसकी नजर हमेशा सड़े-गले पर ही रहती है।
पिछले दिनों बाजपुर में कांग्रेस नेता यशपाल आर्या के काफिले पर हुए हमले के पीछे अरविंद पांडेय का हाथ होने की बातें उड़ाई जाने पर उन्होंने कहा कि यशपाल आर्या उनके बड़े भाई की तरह हैं। उन्होंने हमेशा ही यशपाल आर्या को अपना बड़े भाई के समान माना है। अरविंद ने कहा कि यशपाल प्रदेश की राजनीति का प्रमुख चेहरा हैं।
उन्होंने सरकार में कई अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं। उन्हें हमले के पीछे मेरा हाथ होने जैसी बातें नहीं उड़ानी चाहिए। इतना बोलते बोलते शिक्षा मंत्री यशपाल आर्या कि तुलना गिद्ध से कर गए।
अरविंद पांडे ने य़शपाल आर्या पर हमला करते हुए कहा कि वो कितना ऊंचा उड़ ले लेकिन उसकी नजर हमेशा सड़े-गले पर ही रहती है। इस पर यशपाल आर्य की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।