न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून:-
देहरादून/ बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने पूरे राज्य में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य की राजधानी देहरादून से लेकर राज्य में अलग अलग जगहों पर पेट्रल पंपों के बाहर जबरदस्त प्रदर्शन किया है। राजधानी देहरादून में दून में यूनिवर्सल पेट्रोल पंप के बाहर कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
राजधानी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जो दाम कम किए हैं। वो नाकाफी हैं। दाम कम करने के बाद भी लगातार रेट में बढ़ातरी हो रही है। रेट बढ़कर फिर उसी जगह पर पहुंच जाएंगे।
यह भी पढ़ें 👉 : भैसियाछाना ब्लाक में बोलेरो समाई गहरी खाई में एक की मौत 11 घायल।
उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार ने इतनी महंगाई बढा दी कि आम जनमानस के लिए दो जून की रोटी खाना मुश्किल हो गया है। गरीबों की थाली से पोषण दूर हो रहा है। इस सरकार में पेट्रोल-डीजल से लेकर हर चीज महंगी हुई है। जिसके चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।