हल्द्वानी/ जम्मू कश्मीर पहुंचे हल्द्वानी के प्रसिद्ध डॉक्टर के साथ दुखद हादसे की खबर आ रही है बताया जा रहा है कि दो डॉक्टरों के साथ जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में तारसर झील में हादसा हो गया। पैदल लकड़ी के पुल पर चलने के दौरान हल्द्वानी के नामी संजीवनी अस्पताल के संचालक डा. महेश कुमार और उनके गाइड डा. शकील अहमद झील के तेज़ बहाव में बह गए। यह हादसा बुधवार देर शाम का है। इनकी तलाश में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। डा. महेश कुमार 18 जून को हल्द्वानी से अपने साथियों के साथ ट्रेकिंग के लिए तारसर झील इलाके में पहुंचे थे। उनके साथ तीन टूरिस्ट गाइड और अन्य लोग भी थे। बताया जा रहा है कि ये लोग लकड़ी के एक पुल पर थे अचानक पुल टूट गया और डा. महेश कुमार और डा. शकील झील में गिर गए। घटनास्थल पर से 12 अन्य लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। जबकि इन दोनों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है वहां तीन दिन से हो रही लगातार भारी बारिश के चलते दल ऊपर फंस गया। झील का जलस्तर बढ़ने से बुधवार सुबह तारसर झील पर बने पैदल पुल का हिस्सा ढह गया।
इससे डा. महेश और उनके साथी गांदरबल के डा. शकील अहमद झील में डूब गए। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने दल के 12 सदस्यों को वहां से निकाल कर आरू बेस कैंप तक पहुंचा दिया। पहलगाम के तहसीलदार मोहम्मद हुसैन ने बताया कि डा. महेश व डा. शकील झील में डूब गए हैं। वहीं डा. महेश के साथ गए हल्द्वानी के ही डा. रोशन ने बताया कि वे डूब गए हैं। अभी उनका कुछ पता नहीं चल पाया है। गुरुवार सुबह बचाव दल फिर उनकी तलाश करेगा। अभी हम सभी उनकी सलामती की प्रार्थना कर रहे हैं। हल्द्वानी के प्रतिष्ठित चिकित्सक महेश कुमार ट्रैकिंग के शौकीन हैं। वे समय-समय पर ट्रैकिंग के लिए दूरस्थ क्षेत्रों में जाते रहे हैं। हाल ही में गढ़वाल मे भी वे ट्रैकिंग के लिए गए थे। मौजूदा समय में डा. महेश अपनी बेटी के साथ अस्पताल का संचालन करते हैं।
बताया जा रहा है कि वहां तीन दिन से लगातार भारी बारिश के चलते दल ऊपर फंस गया। झील का जलस्तर बढ़ने से बुधवार सुबह तारसर झील पर बने पैदल पुल का हिस्सा ढह गया। इससे डा. महेश और उनके साथ रहे गांदरबल के डा. शकील अहमद झील में डूब गए। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने दल के 12 सदस्यों को वहां से निकाल आरू बेस कैंप तक पहुंचा दिया। पहलगाम के तहसीलदार मोहम्मद हुसैन ने बताया कि डा. महेश व डा. शकील झील में डूब गए हैं। वहीं डा. महेश के साथ गए हल्द्वानी के ही डा. रोशन ने बताया कि वह डूब गए हैं। अभी उनका कुछ पता नहीं चल सका है। गुरुवार सुबह बचाव दल फिर उनकी तलाश करेगा। अभी हम सभी उनकी सलामती की प्रार्थना कर रहे है।