NEWS 13 प्रतिनिधि राहुल सिंह अधिकारी, चम्पावत:-
चम्पावत/ देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत चम्पावत सहित टनकपुर एवं लोहाघाट में पेट्रोल पंपों के सामने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए उसे जन विरोधी बताया। कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई से जनता परेशान है, लेकिन सरकार कान में रूई डालकर मूक बैठी है। चम्पावत में पार्टी जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस सिलिंडर के बढ़ते हुए दामों केविरोध में प्रदर्शन किया। तल्ली मादली स्थित पेट्रोल पंप पर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। वक्ताओं ने महंगाई पर नियंत्रण करने में मोदी सरकार को पूरी तरह फेल करार दिया। कहा कि इससे खाद्य पदार्थों और सब्जियों के दाम भी बढ़ रहे हैं। उन्होंने पेट्रोल, डीजल व गैस सिलिंडर की बढ़ी हुई कीमतों को शीघ्र कम करने की मांग की।
यह भी पढ़ें 👉 : अल्मोड़ा >> प्रो0शेखर जोशी सरस्वती साधना सम्मान से सम्मानित।
इस दौरान प्रदर्शन करने वालों में पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमला मेहरा, श्याम कार्की, एडवोकेट जगदीश चंद्र पांडेय, ब्लाक अध्यक्ष प्रकाश सिंह, सतीश जुकरिया, सौरभ शाह, बाला दत्त थ्वाल, जगदीश जोशी, चिराग फत्र्याल, सभासद रोहित बिष्ट, प्रकाश बोहरा, तारा दत्त जोशी, अभिषेक गंगोला, राधे जोशी, विनोद बड़ेला आदि शामिल रहे। लोहाघाट में पूर्व जिपं अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी, वरिष्ठ नेता भगीरथ भट्ट, नवीन मुरारी सहित अनेक कार्यकर्ता हल्ला बोल कार्यक्रम में शामिल हुए। उधर टनकपुर में पूर्व चम्पावत विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोल कार्यक्रम के मौके पर नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी पिंकी, देवेंद्र सिंह, रईस अहमद, नरेश सकारी, महेश सिंह, सहित कई लोग मौजूद रहे।