चम्पावत/ जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पार्टी का 137वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय चंपावत में कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेस पार्टी के इतिहास एवं आज़ादी के बाद देश के नव निर्माण में किये गए योगदान पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी, हरीश चौधरी, उमेश खर्कवाल, हरगोविंद बोहरा, भूपेंद्र सिंह महर, चिराग फर्त्याल, रोहित बिष्ट, मयूख चौधरी आदि शामिल रहे।
पार्टी स्थापना दिवस के मौके पर टनकपुर पार्टी कार्यालय में भी गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने पार्टी के इतिहास पर प्रकाश डाला। कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपनी स्थापना के बाद से ही देश की तरक्की के लिए कार्य किया। केंद्र और राज्यों में बनी कांग्रेस सरकारों ने विकास का नया आयाम लिखा जिससे देश को नया मुकाम मिला। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष कैलाश राम, कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी पिंकी, यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष नीरज मिश्रा, केडी मुरारी, खालिद अंजुम, हरी कृष्ण, दयाल सिंह धानिक, फखरुद्दीन अली, राजेंद्र कुमार आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।