चमोली के बच्चों ने राज्य स्तरीय अबेकस प्रतियोगिता में हासिल किए सर्वोच्च स्थान।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ जनपद चमोली ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परचम राज्य स्तर पर लहराया है। राज्य स्तरीय अबेकस प्रतियोगिता में जीएमपीएस डूंगरी की प्रतिभाशाली छात्रा निहारिका प्रभा तथा जीएमपीएस देवाल के मेधावी छात्र विहान खत्री ने क्रमशः प्रथम दो स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम स्वर्णाक्षरों में अंकित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉 चौखुटिया में तेंदुए और भालू के आतंक से ग्रामीण भयभीत, आंकड़े देख आप भी हो जाएंगे हैरान, वन क्षेत्राधिकारी द्वाराहाट चंथरिया की नकारा कार्यशैली से भी ग्रामीण आक्रोशित।

इन होनहार विद्यार्थियों की सफलता के पीछे उनके समर्पित मार्गदर्शक शिक्षक शशिकांत प्रभा, पूरन विष्ट एवं सुमन रानी सहित संपूर्ण विद्यालय परिवार का अथक परिश्रम और समर्पण निहित है। वर्ष 2018-19 से संचालित “Making Maths Interesting through Abacus” कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद चमोली के शिक्षकों एवं डायट द्वारा किए गए सतत प्रयास आज राज्य स्तर पर स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रहे हैं। यह उपलब्धि न केवल विद्यार्थियों की मेधा का प्रमाण है, बल्कि नवाचार आधारित शिक्षण पद्धति की सफलता का भी प्रतीक है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में फिर हुआ भीषण सड़क हादसा 3 महिलाओं की हुई मौत 5 गंभीर रूप से घायल।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर डायट चमोली के प्राचार्य श्री आकाश सारस्वत, मुख्य शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, जनपद अबेकस समन्वयक श्री गोपाल कपरुवान, डायट के समस्त संकाय सदस्य एवं शिक्षकों ने विद्यालयों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
उल्लेखनीय है कि गत वर्ष भी इन्हीं विद्यालयों के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय अबेकस प्रतियोगिता में क्रमशः प्रथम एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर जनपद की उपलब्धियों में चार चाद लगाए थे।
राज्य स्तर पर निदेशक महोदया बंदना गबर्याल,

यह भी पढ़ें 👉 क्षेत्रीय प्रदर्शन और सर्वे रिपोर्ट बनेगी 2027 में प्रत्याशी चयन का आधार महेन्द्र भट्ट, कहीं मंत्री बनने की हसरत पाले विधायकों का कट न जाय टिकट।

अपर निदेशक सकलानी जी, उप निदेशक कृष्णानंद बिजलवान, राज्य अबेकस समन्वयक अवनीश उनियाल एवं SCERT उत्तराखंड के प्रवक्ताओं द्वारा बच्चों को ट्रॉफी प्रदान कर शुभकामनाए दी गईं। यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि समर्पण, नवाचार और सतत अभ्यास से गणित जैसे विषय को भी रोचक एवं सरल बनाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *