अल्मोड़ा/ भाजपा नेता गिरीश कोटनाला द्वारा अल्मोड़ा की सल्ट विधान सभा के पंच ग्राम क्षेत्र की ग्राम सभा भौनडाडा भेरंगखाल में रंगोत्सव होली मिलन का भब्य आयोजन कर क्षेत्रीय ग्रामीण के साथ होली पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया तथा होली की शुभकामनाएं दी अपने संदेश में गिरीश कोटनाला ने कहा की होली बसंत ऋतु के आगाज के प्रतीक का त्यौहार है।
जिस तरह से पेड़ पौधे अपने पुराने पत्तों को त्याग कर नयी फूल पत्तियों के साथ सुसज्जित होते हैं इस तरह हमें भी अपने जीवन में पुराने गलत विचारों एवं मनमुटाव को त्याग कर नहीं आशा के साथ आपस में मिलकर समाज को एकत्रित कर अपने क्षेत्र, अपने गांव ,अपने परिवार की समृद्धि के लिए कार्य करना चाहिए हमारा क्षेत्र पलायन की जबरदस्त मार झेल रहा है इसलिए हम सबको स्वरोजगार की ओर अग्रसर होना चाहिए।
हम नौकरी लेने वाले नहीं नौकरी देने वाले बने ऐसा संकल्प यहां से लेकर जाएं इस दौरान क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियो ने भी गिरीश कोटनाला एवं क्षेत्रीय जनता को शुभकामनाएं दी तथा उपस्थित लोगों ने होली के गीतों को आनंद लिया इस दौरान क्षेत्रीय ग्राम प्रधान गोपाल राम आर्य मनीषा रावत सुनीता देवी लक्ष्मी रावत अमन पटवाल रेवाधर यशपाल रावत पूर्व प्रधान हरेंद्र रावत पूर्व प्रधान देवकी देवी दीपक डोबरियाल सविता कोटनाला प्रेमा पोखरियाल सुंदरलाल पोखरियाल जगत नंदन पोखरियाल उमा पोखरियाल गणेशी पोखरियाल राजमती पोखरियाल वीरेंद्र गोसाई महिपाल रावत दिनेश डोबरियाल जसवंत रावत जगत सिंह थपलियाल राजेन्द्र रावत बंशीधर आदि लोगों की गरिमामय उपस्थिति रही