NEWS 13 प्रतिनिधि उत्तरकाशी:-
उत्तरकाशी/ उत्तरकाशी के पुरोला से भारतीय जनता पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। 2017 में निर्दलीय चुनाव लड़े दुर्गेश लाल जहां भाजपा में शामिल हुए थे अव वो भाजपा को छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इससे पहले पिछले दो दिनों से अटकलें का बाजार गर्म था कि वो भाजपा छोड़ रहे हैं। अब दुर्गेश लाल ने अपने कई समर्थकों समेत भाजपा के दामन को छोड़ दिया है। और उन्होंने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने उनको कांग्रेस की सदस्यता देकर विधिवत पार्टी में शमिल कर लिया है। दुर्गेश लाल के साथ रंवाई जन एकता संयोजक चन्द्रमणि रावत व गुलाब रावत, सतीश चौहान व उपेन्द्र चौहान आदि ने कांग्रेस की सदस्यता ली है।
यह भी पढ़ें 👉 : ट्रेन के इंजन की छत पर चढ़कर सरफिरे ने पकड़ी हाई टेंशन बिजली की तार बूरी तरह झुलसा।
इस मौके पर कांग्रेस के बरिष्ठ नेता जयराम चौहान भी उपस्थित रहे। दुर्गेश लाल के भाजपा छोड़ कांग्रेस में जाने के फैसले का रंवाई जन एकता व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है। दुर्गेश लाल 2017 में पुरोला विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़े चुके हैं। चुनाव में हार के बावजूद इन्हें पुरोला विधानसभा के मोरी ब्लॉक से अपार जन समर्थन मिला था। चुनाव के बाद ये भारतीय जनता पार्टी में शामिल हों गए थे लेकिन अब भाजपा छोड़ इन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। और आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली।