बड़ी खबर>>> धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार इन 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ उत्तराखंड की राजनीति में लंबे वक्त से चर्चाओं में चल रहा कैबिनेट विस्तार आखिरकार शुक्रवार को साकार हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार में आज लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पांच विधायकों को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई जिससे राज्य की सियासी हलचल तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉अल्मोड़ा जिले के सल्ट में 60 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक 2 घायलों को पुलिस ने किया रेस्क्यू।

राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने विधायक खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा और राम सिंह खेड़ा को मंत्री पद की शपथ दिलाई। लंबे वक्त से लंबित इस विस्तार को सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के बाद अमल में लाया गया जिसे आगामी राजनीतिक रणनीति और क्षेत्रीय संतुलन साधने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉हल्द्वानी में बेतालघाट विकास खंड के हरतपा गांव के 28 वर्षीय युवक की तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित ट्रक ने ले ली जान।

गौरतलब है कि राज्य कैबिनेट में पिछले काफी वक्त से पांच पद रिक्त चल रहे थे। इनमें से कुछ पद पूर्व सरकार के वक्त से खाली थे जबकि हाल ही में मंत्री चंदन रामदास के निधन और प्रेम चंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद रिक्तियों की संख्या बढ़ गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *