भिकियासैंण, बीजेपी के बड़े नेता पर लगे महिला उत्पीड़न के भिकियासैंण में गंभीर आरोप, बीजेपी से जुड़े मामले के चलते पुलिस ने भी कार्रवाई में की देर परिणामस्वरूप आरोपी हुआ फरार।
भिकियासैंण, बीजेपी के बड़े नेता पर लगे महिला उत्पीड़न के भिकियासैंण में गंभीर आरोप, बीजेपी से जुड़े मामले के चलते पुलिस ने भी कार्रवाई में की देर परिणामस्वरूप आरोपी हुआ फरार।
अल्मोड़ा/ जिले के थाना भतरोजखान के विकास खंड भिकियासैंण में एक महिला ने बीजेपी के एक बड़े नेता पर नौ साल से शादी का झूठा झांसा देकर महिला उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है,जालसाजी,ठगी और SC ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है। विकास खंड मुख्यालय में काम करने वाली महिला ने तहरीर में बताया कि नेता स्वयं भारतीय जनता पार्टी से ताल्लुकात रखता है और उसका नाम नंदन सिंह रावत है। तहरीर में महिला ने बताया कि नंदन ने उससे नौ साल पहले अल्मोड़ा के गोल्ज्यू मंदिर में शादी की,मंगलसूत्र पहनाया जिसके बाद उसने उसे अपना सब कुछ मानते हुए उसके साथ रहना प्रारंभ कर दिया।
नौ साल में जहां दोनों साथ घूमे फिरे वहीं नंदन सिंह महिला के घर भी उसके परिवार के साथ रहा है।नंदन ने हमेशा महिला के सरकारी पद का फायदा उठाते हुए उससे गाड़ी,कपड़े,मकान के किराया,निजी खर्च के लिए लाखों रुपए भी लिए।
लंबे वक्त तक चले संबंध के बाद अब जब महिला ने शादी को कानूनी स्वरूप देकर रजिस्ट्रेशन की बात सामने रखी तो लड़के की मां और बेटे ने यह कहकर मना कर दिया कि हम नीची जात वालों से शादी नहीं करते हैं ।यही नहीं लड़के ने जहां महिला को धमकाया वहीं जो कर सकती है करने की धमकी भी दे डाली।
लेकिन महिला ने कानून का रास्ता अपनाते हुए लिखित तहरीर थाना क्षेत्र भतरोजखान में नौ मार्च को दे दी ।उसके बाद पुलिस ने दोनों के घरों में गहन जांच प्रारंभ कर दी और लड़के के बासोट स्थित किराए के मकान पर जब पहुंची तो वो फरार हो चुका था उसके बाद पुलिस खाली हाथ वहां से लौट आई लेकिन दूसरे दिन पुलिस उसी घर में फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची घर का ताला तोड़ उसे सीज करवाने के साथ ही तहरीर से संबंधित महत्वपूर्ण सबूतों को अपने साथ ले गई।
महत्वपूर्ण बात यह है कि महिला का मेडिकल भी हो गया, उसे पुलिस चार दिनों से थाने भी बुला रही है लेकिन अभी तक लड़के को कोई आंच पुलिस ने नहीं आने दी ।
इससे इस बात की पुष्टि हो गई कि सरकार ने भी पुलिस पर मामले को रफा दफा करने का दबाव बनाया है ।
लड़का बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री अजय कुमार और रानीखेत विधायक के नेतृत्त में भारतीय जनता पार्टी की शपथ भी ले रहा है ।जिसके बाद वो बीजेपी के कई बड़े नेताओं के भी संपर्क में रहा ।बीजेपी की सदस्यता लेने से पूर्व नंदन सिंह कांग्रेस ब्लॉक कमेटी का अध्यक्ष रहा है।
जहां नाराजी प्रकट करने के बाद नंदन सिंह से भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में संगठन महामंत्री अजय कुमार और रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल की उपस्थित में पार्टी की सदस्यता ली। ऐसे में बड़े नेताओं का उसके बचाव में आना भी स्वाभाविक प्रतीत हो रहा है । क्योंकि लड़का पूर्व में कांग्रेस से जुड़ा रहा तो उसका उठना बैठना कांग्रेस के नेताओं के साथ भी रहता ही होगा। ऐसे में अब देखना है कि पुलिस पीड़िता को न्याय दिलाती है या दबाव में पूरे घटनाक्रम पर ही पर्दा डलवाती है न्यूज़ 13 ने जब थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार व चौकी इंचार्ज भिकियासैंण संजय जोशी को फ़ोन करके उनका पक्ष जानना चाहा तो दोनों ने फौन नहीं उठाया।