उत्तराखंड पुलिस के एक और एसएसआई को 15 हजार की रिश्वत लेते विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि उधम सिंह नगर

रूद्रपुर/ ऊधम सिंह नगर में विजिलेंस ने खाकी को शर्मसार करने वाली करतूत का भंडाफोड़ किया है। थाना दिनेशपुर में तैनात एएसआई अनवर अहमद को बिजली चोरी का मुकदमा निपटाने के नाम पर 15,000 की रिश्वत लेते हुए सतर्कता सेक्टर हल्द्वानी की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉बदरीनाथ धाम की यात्रा तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया हाईवे का निरीक्षण।

मामला थाना गदरपुर में दर्ज बिजली चोरी के एक मुकदमे से जुड़ा है। आरोप है कि एएसआई अनवर अहमद ने वादी से केस में राहत दिलाने और कार्रवाई हल्की करने के नाम पर 15,000 की मांग की थी। परेशान वादी ने इसकी शिकायत
विजिलेंस से की। शिकायत की पुष्टि के बाद टीम ने जाल बिछाया और तय रकम लेते ही आरोपी दरोगा को रंगे हाथों दबोच लिया।

एसएसपी का सख्त रुख

एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी एएसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभागीय जांच के साथ-साथ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड में यहां विवाहित के साथ देवर सामने तमंचे की नोक पर दबंगों ने किया गैंगरेप।

पुलिस कप्तान ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए कहा वर्दी की आड़ में अवैध वसूली करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *