उत्तराखंड में फिर हुआ भीषण सड़क हादसा 3 महिलाओं की हुई मौत 5 गंभीर रूप से घायल।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ उत्तराखंड में सड़क हादसे दिन पर दिन गंभीर चिंता का बनते जा रहे हैं मंगलवार को एक और अमंगलकारी घटना हुई है घटना कालसी तहसील के बैराटखाई-गागंरोऊ मोटर मार्ग पर वायाधार के समीप की बताई जाती है जहां एक यूटिलिटी वाहन खाई में जा समाया। जिसमें अब तक 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि अन्य लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम ने स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल के छोटे भाई व भिकियासैंण के ब्लॉक प्रमुख सतीश नैनवाल का दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में उपचार के दौरान हुआ निधन।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक यूटिलिटी वाहन सवारियों को लेकर गागंरोऊ गांव से विकासनगर के लिए निकला था। जिसमें वाहन चालक सहित लगभग 8 लोग सवार थे। जैसे ही वाहन वायाधार के समीप पहुंचा वैसे ही चालक वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा। जिससे वाहन गहरी खाई में जा समाया। इस हादसे में एक महिला की मौके पर मौत गई।

यह भी पढ़ें 👉दलालों से मुक्त होगा आरटीओ कार्यालय जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण कर दिए सख्त निर्देश।

जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन हादसे की सूचना पर आसपास के ग्रामीण और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। जहां घायलों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया परन्तु अस्पताल ले जाते वक्त एक और महिला ने दम तोड़ दिया। जबकि हायर सेंटर ले जाते वक्त तीसरी महिला की भी मौत हो गई। वहीं 5 लोग घायल हैं।

यह भी पढ़ें 👉चम्पावत में कांग्रेस के पूर्व विधायक के भाई की दरांती और फावड़े से काटकर की निर्मम हत्या।

यूटिलिटी हादसे में लूसो देवी पत्नी नंदूदास उम्र 65 वर्ष निवासी गागंरोऊ, कालसी, देहरादून, गीता देवी पत्नी प्रकाश खन्ना उम्र 35 वर्ष निवासी खुसियो, कालसी, देहरादून, धनो देवी पत्नी संतू दास निवासी चिट्टाड, कालसी, देहरादून की मौत हो गयी। इस हादसे में एक महिला लूसो देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि अस्पताल ले जाते समय गीता देवी और अस्पताल से हायर सेंटर रेफर के दौरान धनो देवी की मौत हुई है। गंभीर रूप से घायलों को विकासनगर अस्पताल भिजवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *