नीले ड्रम की एक और खौफनाक कहानी आई सामने बेटे ने पिता की निर्मम हत्या कर शव के आरी से कई टुकड़े कर भर डाला ड्रम सिर काटकर फैंका 21 किलोमीटर दूर।

न्यूज़ 13 ब्यूरो लखनऊ

लखनऊ/ एक बार फिर नीले ड्रम की वारदात से पूरा देश दहल गया है। इस बार मामला लखनऊ से सामने आया है। यहां पर एक 21 साल के इकलौटे बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। ना सिर्फ हत्याकी बल्कि शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में भर दिया। पिता का सिर काटकर कार में 21 किलोमीटर दूर फेंक कर आया बहन ने पिता के शव के टुकड़े होते हुए देखे भी। आरोपी बेटे ने अपनी बहन को भी किसी को कुछ बताने पर जान से मार देने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड पुलिस के एक और एसएसआई को 15 हजार की रिश्वत लेते विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार।

जिससे डरकर बहन ने किसी को कुछ नहीं बताया।

नीले ड्रम में एक और शव पिता की हत्याकर किए कई टुकड़े

यह पूरी वारदात आशियाना कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-1 की है। मृतक की पहचान मानवेंद्र सिंह के रूप में हुई है। वो पैथोलॉजी लैब के मालिक थे। साथ ही शराब का कारोबार भी करते थे। पिता का सिर फेंकने के बाद बेटे अक्षत ने कार की सफाई भी की।

 खुद ही लिखवाई गुमशुदगी की रिपोर्ट

हत्या करने के तीन दिन बाद आरोपी में थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस की पूछताछ पर बेटा धबराया हुआ दिखाई दिया। जब उससे सख्ती से पूछा गया तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉बदरीनाथ धाम की यात्रा तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया हाईवे का निरीक्षण।

पूछताछ में जो उसने बताया उसे सुनकर पुलिस भी दंग रह गई।
तीसरी मंजिल से ग्राउंड फ्लोर तक लेकर आया शव

आरोपी बेटे ने पिता की हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया। वो पिता की लाश को तीसरे फ्लोर से ग्राउंड फ्लोर पर एक खाली कमरे में लेकर आया। जिसके बाद उसने बाजार से आरी खरीदी। शव के कई टुकड़े किए। सिर और बाकी कुछ टुकड़ों को वो दूर सदरौना गांव में फेक कर आ गया। बाकी हिस्सों को उसने पॉलीथिन में पैक किया और नीले ड्रम में भर दिया। आरोपी बेटा चाहता था कि पैथोलॉजी लैब की जगह लॉन या रेस्टोरेंट खोला जाए। जिससे बिजनेस अच्छा चलेगा।

यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड में यहां विवाहित के साथ देवर सामने तमंचे की नोक पर दबंगों ने किया गैंगरेप।

इसी बात को लेकर 20 फरवरी को उसकी पिता से बहस हुई। गुस्से में उसने अपने ही पिता की लाइसेंसी राइफल से उनपर गोली चला दी।

21 साल का बीकॉम का छात्र है आरोपी

हत्या की सूचना के बाद मानवेंद्र के परिवार से भी लोग पहुंचे। बता दें कि आरोपी बीकॉम का छात्र है। मां का नौ साल पहले ही निधन हो गया था। पिता ने ही बेटे अक्षत उम्र 21 वर्ष और बेटी कृति उम्र 17 वर्ष की देखभाल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *