रानीखेत से कांग्रेस पार्टी की लगातार दूसरी बार युथ कांग्रेस रानीखेत की अध्यक्ष बनीं अंकिता पंत।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

रानीखेत/ उत्तराखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के अंतर्गत रानीखेत विधानसभा क्षेत्र में संगठन को नई दिशा के साथ जबरदस्त मजबूती मिली है। अंकिता पंत को रानीखेत विधानसभा अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया है

यह भी पढ़ें 👉धाकड़ से धड़ाम होते धामी का एक और रिश्वत खोर अधिकारी 12 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार।

उनके चयन से कार्यकर्ताओं में हर्ष के साथ ही ऊर्जा का संचार देखने को मिल रहा है। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंकिता पंत को बधाई और शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सक्रिय होगा और युवाओं की भागीदारी को मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉चमोली, जिलाधिकारी द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद धरने को स्थगित करने पर बनी सहमति।

अंकिता पंत ने सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।

यह भी पढ़ें 👉अल्मोड़ा के लमगड़ा विकास खंड कार्यालय में कार्यरत इस भ्रष्ट अधिकारी को विजिलेंस की टीम ने 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार।

उन्होंने युवाओं और महिलाओं को जोड़कर संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प भी लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में रानीखेत विधानसभा में पार्टी को नई ऊंचाइयां प्राप्त होंगी और संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आएगी।

उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक रानीखेत करन माहरा की धर्मपत्नी रिम माहरा ने दी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *